पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की सूची तैयार, कई होंगे इधर से उधर

By AV NEWS

लोकसभा चुनाव से पहले फेरबदल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। इसके पहले सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जनवरी के पहले करने हैं, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 की स्थिति में तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। एमपी पुलिस अधिकारियों की तबादले की सूची भी तैयार है। तबादले को लेकर सीएम की मुख्य सचिव से की चर्चा हो चुकी है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले इसी सप्ताह हो सकते हैं। अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से लेकर मैदानी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जनवरी के पहले करने हैं, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 की स्थिति में तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों से जिलों से ऐसे अधिकारियों की जानकारी मंगा ली है।

तबादलों के साथ दायित्व में बदलाव

सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव की चर्चा भी हो चुकी है। वहीं अधिकारियों के दायित्व में भी परिवर्तन किया जाएगा। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें एक ही विभाग में लंबा समय हो गया है या फिर कई विभागों का दायित्व देख रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव पर भी प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की पदस्थापना करके मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की ओर से चुनाव आयोग को 31 जनवरी तक प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

Share This Article