दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी!

उज्जैन: जीवाजी वेधशाला परिसर में 4 मार्च को वर्चुअली हो सकता कार्यक्रम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मार्च में आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव के अंतर्गत इस घड़ी का लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए करीब 85 फीट ऊंचा वैदिक टॉवर भी बनकर तैयार हो गया है। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।

उज्जैन पहला ऐसा शहर होगा जहां वैदिक घड़ी के अनुसार समय देखा जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने 80 फीट ऊंचा टॉवर बनाया है। यह बनकर तैयार हो गया है और रंगरोगन का काम भी पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वैदिक घड़ी के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा।
विक्रमोत्सव 1 मार्च से आरंभ होगा और इसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम होंगे। इसी उत्सव के अंतर्गत मार्च के पहले हफ्ते में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और लोकार्पण करेंगे। सूत्रों के अनुसार 1 या 4 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। 4 मार्च को पीएमओ से हरी झंडी मिलने की संभावना बताई जा रही है। वैदिक घड़ी की स्थापना के साथ ही उज्जैन पूरी दुनिया को वैदिक घड़ी के साथ चलने का संदेश भी देगा।
परिसर का विकास करने की तैयारी
घड़ी स्थापित करने के लिए 85 फीट ऊंचा टॉवर स्थानीय ठेकेदार अरविंद यादव ने किया है। मार्च में लोकार्पण से पहले टॉवर के आसपास ग्रीनरी विकसित कर इसे पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। संस्कृति विभाग के अंतर्गत विक्रमदित्य शोधपीठ को यह हैंडओवर।किया जा सकता है।









