WTC Points Table : पॉइंट्स टेबल के Top पर पहुंची Team India

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 172 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतने में सफल रही। उन्होंने मैच में 174 रनों की पारी खेली। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारतीय टीम को तगड़ा फायदा हुआ है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है और न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारते ही न्यूजीलैंड की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
वहीं भारतीय टीम ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। हार के साथ न्यूजीलैंड के 60 प्रतिशत अंक हो गए हैं। भारतीय टीम के 64.58 अंक हैं। लेकिन जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम के 59.09 प्रतिशत अंक हैं।









