आज का राशिफल ( 4 मार्च 2024)

By AV News

मेष:  मध्यान्ह पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनी रहेगी। लेन देने में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास होंगे। दूसरों से सहयोग मिलेगा। शुभांक-३-६-९

वृषभ: समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। समय का लाभ लें। शुभांक-४-७-९

मिथुन: हित के काम मेें आ रही बाधा मध्यान्ह पश्चात बाद दूर हो जाएगी और आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक-४-६-८

कर्क:  व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का अहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की सभांवना है। शुभांक-१-७-५

सिंह: मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-१-३-५

कन्या:  ‘आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबारी काम में बाधा आने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणा मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुभांक-४-६-८

तुला:  अपने काम पर नजर रखिए। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। लेन देने में अस्पष्टा शुभ नहीं। परिश्रम और प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-२-४-६

वृश्चिक: पर प्रपंच में न पढ़कर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करे। कारोबारी काम में अच्छा तालमेल बैठेगा। शुभांक-४-६-८

धनु:  कार्य में संतोषजनर सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभांक-३-५-६

मकर:  खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुभांक-३-४-६

कुंभ:  शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। खानपान में सावधानी बरते अन्यथा शारीरिक समस्याएं घेर सकती है। अनावश्यक बोलने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभांक-३-५-६

मीन: जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभांक-३-५-६

Share This Article