Advertisement

Sunrisers Hyderabad को मिला नया कप्तान

IPL 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने अपने कप्तान का नाम अनाउंस कर दिया है. इस सीजन में टीम की कमान संभालेंगे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर पैट कमिंस . कमिंस से पहले SRH टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करमकर रहे थे. साफ हो गया है कि इस सीजन में कमिंस अपनी पुरानी टीम KKR के साथ नहीं खेलेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बता दें, कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस करने के लिए IPL 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था. इस साल वापस आने पर उन्हें SRH ने करीब 20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. कमिंस 2020 से 2022 तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे.

SRH ने 2024 के IPL सीजन के लिए नया हेड कोच भी चुन लिया है. टीम को गाइड करेंगे न्यूजीलैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर और कप्तान डैनियल विटोरी. उनसे पहले टीम ब्रायन लारा के अंडर खेल रही थी. इसके अलावा डेल स्टेन की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन को बॉलिंग कोच के तौर पर चुना गया है.

Advertisement

IPL 2024 में SRH का पहला मैच 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. फिर 27 मार्च को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

Advertisement

Related Articles

Write a review