आज का राशिफल ( 26 मार्च 2024)

By AV NEWS

मेष: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। शुभांक-२-५-८

वृषभ:आय के अच्छे योग बनेंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। व्यावसायिक प्रगति भी होगी। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। शुभांक-५-६-७

मिथुन: प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-६-७-८

कर्क: कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। शुभांक-३-६-९

सिंह:दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी का वातावरण पैदा करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। शुभांक-५-७-८

कन्या:व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। शुभांक-२-६-७

तुला: लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा का परिणाम सुखद रहेगा। शुभांक-३-५-८

वृश्चिक:कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। व्यस्तता से आराम प्रभावित होगा। शुभांक-५-८-९

धनु:अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। मन उदास रहेगा। कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-३-५-९

मकर:सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-१-२-३

कुंभ : विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चने और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। शुभांक-२-६-९

मीन:कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। सम्मान को ठेस लग सकती है। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-४-७-८

Share This Article