Advertisement

IPL 2024:हैदराबाद की लगातार दूसरी जीत

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में होमग्राउंड पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम ने सीजन के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराया। चेन्नई सीजन में लगातार दूसरा मैच हारी है। इस हार के बावजूद CSK पॉइंट्स टेबल के तीसरे नंबर पर बरकरार है, जबकि SRH इस जीत के साथ 5वें नंबर पर आ गई है।

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। 166 रन का टारगेट हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें