घर में लगी भीषण आग,एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मां, 3 बेटियां, एक बेटा और प्रेंग्नेट ननद जिंदा जले
रोहतास में मंगलवार की दोपहर एक घर में भीषण आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि घर के बगल में लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisement
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उनकी तीन बेटियां, एक बेटा मोहा कुमार और 25 वर्षीय गर्भवती ननद माया देवी शामिल है। इस घटना से पूरे गांव के लोग आहत हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Advertisement









