आज का राशिफल (30 अप्रैल 2024)
मेष: आत्मसंयत रहें। धैर्य शीलता बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वृषभ: मन परेशान हो सकता है। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे।
मिथुन: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कला में रुचि बढ़ेगी। विवाद समाप्त होंगे।
कर्क: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन बाधित होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
सिंह: मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। पर, मन परेशान हो सकता है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों का समागम होगा।
वृश्चिक: वाणी में सौम्यता तो रहेगी, पर मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु: मन प्रसन्न तो रहेगा। पर, आत्मसयंत भी रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सुख-आरोग्य प्रभावित होगा।
मकर: मन परेशान रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ: मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र के बदलाव की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।
मीन: मन अशांत रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार के लिए किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। सभा-गोष्ठी में मान बढ़ेगा।



