Advertisement

भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य: पीएम मोदी

खरगोन/धार। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता… पीएम मोदी खरगोन में नवग्रह मेला स्थल पर सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि उनके ही लोग जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।

 

Advertisement

वो कांग्रेस के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। मोदी ने कहा- एक नेता ने बताया कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। एक ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। मोदी ने जनता से कहा- भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर बोले मोदी
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर पीएम ने पहली बार एक इंटरव्यू में चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। उसे देश छोडऩे की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें