इंदौर : BJP ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ इंदौर में नोटा को दो लाख वोट मिले हैं। इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा है। इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले नामांकन वापस ले लिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इस वजह से कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई। कांग्रेस ने जनता से अपील की थी कि नोटा पर वोट दे और अपना विरोध दर्ज करवाए। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख वोट से आगे चल रहे हैं।
इससे पहले 2019 में गुजरात के नावासार सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर हैं।
Advertisement








