Advertisement

मध्यप्रदेश:रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ किया सुसाइड

पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदा

 

Advertisement

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने भेड़ाघाट रेलवे ट्रैक पर कई शव बिखरे पड़े देखे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय नरेंद्र चढ़ार ने पत्नी रीना और दो मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया है. मौके पर जबलपुर रेल पुलिस व भेड़ाघाट पुलिस पुहंची है और मामले की जांच की जा रही है.

मृतकों में नरेंद्र व रीना के अलावा उनकी दो बेटियां भी थीं, जिसमें से एक की उम्र 6 वर्ष और एक की 3 महीने बताई जा रही है. जानकारी मिलते ही जीआरपी बल भी मौके पर पहुंचा और मर्ग कायम कर चारों के शव पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं. फिलहाल मृतकों से जुड़े हुए अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है कि आखिर रेलकर्मी किस परेशानी में था, जिसकी वजह से उसने परिवार को साछ इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें