Advertisement

T20 World Cup:अफगानिस्तान ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया

नई दिल्ली। अमेरिका में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन पर ही रोक दिया और मैच में जीत हासिल की ली।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पर गेंदबाजी चुनी।

Advertisement

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज और जादरान ने धीमी शुरुआत क‍र 10 ओवर में 55 रन बनाए। हालांकि बाद में दोनों बल्लेबाजों ने रनों की गति को बढ़ाया और गुरबाज ने 40 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। जबकि जादरान 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। गुरबाज ने 80 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 का स्कोर खड़ा किया।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया। फजलहक फारूकी ने अपनी पहली ही गेंद पर फिन एलन को आउट कर दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज भी सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। कॉनवे 8, केन विलियमसन 9, डेरिल मिचेल 5 और ग्लेन फिलिप्स 18 रन की बना सके। फजलहक फारूकीने तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने भी दो विकेट चटकाए। अंत में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 15.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें