शिप्रा किनारे अजगर, युवक ने जंगल में छोड़ा

वन विभाग और नगर निगम की टीम नहीं पहुंची मौके पर

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रामघाट मार्ग स्थित मुंबई वाले की धर्मशाला के घाट की तरफ पीछले हिस्से में सुबह अजगर का बच्चा दिखने से यहां बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भाग रहे थे।
यहां दुकान संचालित करने वाले सोनू सेन को इसकी जानकारी लगी तो उसने अजगर की पहचान करते हुए उसे प्लास्टिक के पारदर्शी हवादार बॉक्स में पकड़ा और जंगल में सुरक्षित छोड़ा।
Advertisement
सोनू ने बताया कि अजगर मिलने की सूचना नगर निगम के सर्प विशेषज्ञ मुकेश इंगले को दी थी वहीं वन विभाग को भी दूरभाष पर सूचना देने का प्रयास किया गया लेकिन रेस्क्यू टीम प्रभारी मदन मोहरे के मोबाइल नंबर 9131621385, डीएफओ 9424794911 किसी ने भी मोबाइल रिसीव नहीं किया।
Advertisement









