TEAM INDIA का ‘विजय जुलूस’, सड़कों पर जुटे लाखों फैंस

4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। टी-20 वर्ल्ड कप की घर वापसी जो हुई। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया दूसरी बार ट्रॉफी लेकर लौटी। फिर क्या था…17 साल इस ट्रॉफी की ओर टकटकी लगाए बैठे भारतीय फैंस अपने चहेते स्टार्स के स्वागत के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर आए। इस जीत का सेलिब्रेशन 16 घंटे तक चला।यहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक थमाया गया। इस इनाम की घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप जीतने के एक दिन बाद ही कर दी थी। अब पूरी टीम को इसका चेक सौंप दिया गया है।

रोहित की ब्रिगेड बारबाडोस से गुरुवार सुबह 6.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो फैंस स्वागत के लिए उमड़ आए। इसके बाद टीम PM नरेंद्र मोदी से मिली। फिर टीम मुंबई पहुंची। मरीन ड्राइव पर फैंस स्वागत के लिए बारिश के बीच 6 घंटे सड़क पर खड़े रहे। जश्न रात 10 बजे तक चला।
तारीख 29 जून 2024… भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराया. इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्पियन बनी. 29 जून को फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने रोमांचक अंदाज में मात दी. ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.









