Advertisement

भारी बारिश के कारण रोकी अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण शनिवार को अमरनाथ तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों बेस कैंप से चलने वाली यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्तरी कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। बालटाल बेस कैंप से यात्रियों को गुफा मंदिर तक पैदल या टट्टुओं पर 14 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जबकि पारंपरिक नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से जाने वालों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें चार दिन एक तरफ से लगते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पहलगाम-गुफा मंदिर मार्ग में पहलगाम से चंदनवारी (24 किलोमीटर), चंदनवारी से शेषनाग (13 किलोमीटर), शेषनाग से पंचतरणी (5 किलोमीटर) और पंचतरणी से गुफा मंदिर (6 किलोमीटर) शामिल हैं। 14 किलोमीटर लंबे बालटाल बेस कैंप मार्ग से जाने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

 

अमरनाथ गुफा मंदिर में शुक्रवार को 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जिससे अब तक बर्फ के प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को 21,650 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के सातवें दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।’’

Advertisement

19 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा:उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा में दर्शन करने वालों में 15,151 पुरुष तीर्थयात्री, 4,147 महिलाएं, 374 साधु और दो साध्वी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि 1,700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों, एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति और 275 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,800 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 1,51,946 तक पहुंच गई है। यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Advertisement

Related Articles