Advertisement

रिमझिम बारिश के बीच गूंजा ‘सारे जहां से अच्छा’

भोपाल से 350 पुलिसकर्मियों का बैंड उज्जैन पहुंचा, सवारी में देंगे आकर्षक प्रस्तुति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन प्रदेश शासन द्वारा सावन माह में निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी को भव्यता और आकर्षण बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तरीय लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जोड़ा जा रहा है। सावन की पहली सवारी में जहां आदिवासी ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई थी तो दूसरी सवारी में भोपाल से आया 350 पुलिसकर्मियों का बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।

सुबह रिमझिम बारिश के बीच पुलिस लाइन में फूल ड्रेसअप में सजे धजे पुलिस जवान परेड करते हुए देश भक्ति गीत व धार्मिक भजनों की प्रेक्टिस कर रहे थे। पुलिस बैंड में शामिल कलाकार सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, ओम नम: शिवाय जैसे सुमधुर ध्वनियां बजा रहा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भोपाल से आया यह पुलिस बैंड भगवान महाकालेश्वर की सोमवार को निकलने वाली दूसरी सवारी में अपनी प्रस्तुति देगा।

Advertisement

6 माह के प्रशिक्षण में तैयार हुए जवान, विशेष प्रस्तुति देंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार पुलिस बैंड को भगवान महाकालेश्वर की सवारी में प्रस्तुति के लिये भेजा गया है। उक्त बैंड में प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में से जवानों को शामिल किया गया है। पुलिस बैंड द्वारा दत्त अखाड़ा घाट पर शिप्रा पूजन के समय भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisement

यह है पुलिस बैंड का इतिहास प्रदेश पुलिस के इतिहास में पुलिस बैंड वर्ष 1988 में हुई थी। इसके बाद प्रथम वाहिनी इंदौर, दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर, 6 वीं वाहिनी विसबल जबलपुर, जेएनपीए सागर में पुलिस बैंड की शाखाओं को खोला गया था। वर्तमान में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन की विसबल इकायों में ब्रास बैंड तथा रीवा इकाई में पाइप बैंड स्थापित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर 6 माह के प्रशिक्षण के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्थापना की गई है।

Related Articles

Write a review