Advertisement

पंचमपुरा में लोगों ने शुरू किए मकान तोडऩा

एक-दो फीट के लिए भी मिले नोटिस, रहवासियों में घबराहट बढ़ी

Advertisement

उज्जैन। टैगोर चौराहा से पंचमपुरा (पुष्पा मिशन से दो तालाब) मार्ग के चौड़ीकरण के नोटिस जारी होते ही रहवासियों और व्यापारियों में घबराहट बढ़ गई है। कुछ लोगों ने तो बुधवार से अपने घर तोडऩा भी शुरू कर दिए हैं। नगर निगम ने यहां मार्किंग कर लोगों को नोटिस थमा दिए हैं। योजना में सर्वाधिक नुकसान पंचमपुरा चौराहा के लोगों को हो रहा है।

नगर निगम इस सिंगल लेन संकरे मार्ग को भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से 60 फीट चौड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। निगम ने रहवासियों को सात दिन के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण या प्रभावित हिस्सा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। यहां कई मकान और दुकानें ऐसी हैं, जिनका मात्र एक से दो फीट का हिस्सा, ओटला या गैलरी ही सड़क की जद में आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने कम हिस्से के लिए पूरा पक्का निर्माण तोडऩा आर्थिक रूप से भारी नुकसानदेह होगा।

Advertisement

डिवाइडर की चौड़ाई कम करने का सुझाव

क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों का तर्क है कि योजना में सड़क के बीचों-बीच तीन से साढ़े तीन फीट का डिवाइडर प्रस्तावित है। यदि इस डिवाइडर की चौड़ाई को कुछ कम कर दिया जाए, तो सड़क की कुल चौड़ाई पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा और किनारे के उन 50 से अधिक मकानों-दुकानों को राहत मिल जाएगी जो महज एक-दो फीट के अंतर से नोटिस की जद में आए हैं। रहवासियों की मांग है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक बार मौके का मुआयना करें और तकनीकी रूप से ऐसा रास्ता निकालें जिससे मार्ग भी चौड़ा हो जाए और लोगों का लाखों का नुकसान भी बच सके।

Advertisement

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें