Popup Image
Advertisement

भीषण सड़क हादसा ..ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं का ऑटो, 7 की मौत

मध्यप्रदेश के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि छह लोगों के घायल होने की भी खबर है.

Advertisement

ये एक्सीडेंट 20 अगस्त की सुबह तकरीबन 5 बजे हुआ. सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम जा रहे थे. हादसा छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कदारी गांव के पास हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम में 20 अगस्त को भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है.

ये सभी लोग छतरपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे. तीन लोगों के बैठने वाले ऑटो में 13 लोगों को बिठाया गया था. ऑटो सुबह 5 बजे झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर पहुंचा था, इसी दौरान ऑटो की रफ्तार तेज होने की वजह से वो ट्रक से टकरा गया. जिसकी वजह से 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें