Advertisement

टी-20 मैच में एक Over में बने 39 रन…बन गया world record

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतू के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना।

Advertisement

समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में वानुआतू के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं। इससे टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।

पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था। भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन और नेपाल के दीपेंद्र एरी ने एक ओवर में 6 छक्के के साथ 36 रन बनाने का कारनामा कर रखा है। बतौर बल्लेबाज डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी ही की है, लेकिन 3 नो-बॉल होने की वजह से किसी टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें