Advertisement

आज का राशिफल (24 अगस्त 2024)

मेष- नवीन अवसरों का लाभ उठाएंगे. रचनात्मक प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे. संकोच दूर होगा. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष- आर्थिक गतिविधियों में सूझबूझ बनाए रखें. जिम्मेदारी से आगे बढ़ते रहें. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. न्यायिक मामले उभरने की आशंका है. धैर्य दिखाएंगे. नीति नियम का पालन रखेंगे. ं रिश्तेदारों की सहायता समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लें.

मिथुन- आर्थिक वाणिज्यिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. पेशेवर लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. आय के नए स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे.

Advertisement

कर्क- करियर कारोबार में प्रबंधन और प्रभाव बनाए रखेंगे. अधिकारियें से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. प्रशासन के कार्यों में प्रभावशाली बने रहेंगे. पैतृक पक्ष से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. सहज रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. व्यवसायिक गतिविधियों में असरदार रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे.

सिंह- भाग्योदयकारी समय बना हुआ है. करियर व्यापार में सफलता बढ़ेगी. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. उच्च शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. आस्था बढ़ेगी. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़़ेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगा. असहजताएं दूर होंगी. कार्य व्यापार में उछाल आएगा.

Advertisement

कन्या- कमजोर की मदद करें. अत्यधिक मेहनत और भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं. जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. तैयारी पर जोर बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. खानपान सात्विक रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. बड़ों की सुनें.

तुला- टीम भावना को बढ़ावा देंगे. सभी संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी. सभी का भरोसा जीतेंगे. कामकाज में तेजी दिखाएंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. संबंधों में सामंजस्यता बनाए रखेंगे. लाभ बढ़ेगा. स्थिरता व ठहराव में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे.

वृश्चिक- परिश्रम से कामकाज बेहतर बनाएंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. नौकरीपेशा उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. नौकरी में बेहतर रहेंगे. लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. बहकावे में न आएं. क्षमाशील बने रहें. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे.

धनु- प्रतियोगिता के प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. भावनात्मक मामलों में पहल पराक्रम दिखाएंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक नजरिया रखेंगे. सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. मित्र वर्ग प्रसन्न रहेगा. संवाद बेहतर होगा. संतान से शुभ सूचना मिलेगी है. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिक कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में आगे बने रहेंगे.

मकर- भौतिक सुविधा संसाधनों में रुचि बढेगी. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य रखें. भावावेश में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. अपनों की खुशी का ख्याल रहेगा. जिद जल्दबाजी में न आएं. अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें.

कुंभ- सामाजिकता को बल मिलेगा. भाईचारे को बढ़ावा देंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. बंधुत्व को बल मिलेगा. साहस पराक्रम बना रहेगा. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. इच्छित उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे.

मीन- घर परिवार में खुशियों का आगमन बना रहेगा. आसपास हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सुख सौख्य बढ़ेगा. कारोबार में तेजी रखेंगे. मधुर व्यवहार बढ़ेगा. सभी का मन जीतेंगे. भव्य आयोजनों से जुड़ सकते हैं. सबसे बनाकर चलेंगे. सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. यात्रा की संभावना है. बड़प्पन बढ़ाएंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएं. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

Related Articles

Write a review