Advertisement

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया टीम में विवेक सागर प्रसाद उपकप्तान बने

8 सितंबर को चीन से पहला मैच, कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:चीन में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। हरमनप्रीत सिंह ही टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे। विवेक सागरप्रसाद को उपकप्तान बनाया है। इस टीम में पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 10 खिलाडिय़ों को जगह दी गई है।

जबकि 5 खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। यह टूर्नामेंट 8 से 17 सितंबर तक इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 8 सितंबर को मेजबान चीन से खेलेगा। भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलिंपिक के बाद संन्यास ले लिया। इसलिए टीम में गोलकीपर की भूमिका के लिए श्रीजेश की जगह कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा को चुना गया है।

Advertisement

भारतीय पुरुष हॉकी टीम- गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा। डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित। मिडफील्डर्स: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें