उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल बनीं Miss India-2024

By AV NEWS

Miss World में लहराएंगी भारत का झंडा

माया नगरी मुंबई में गै्रंड फिनाले में जीता खिताब

महकसिंह सोमवंशी उज्जैन. पौराणिक नगरी उज्जैन के मुकुट में बुधवार देर रात एक हीरा और जड़ गया। हमारी बेटी निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया चुन ली गईं। मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देश की 14 सुंदरियों को पीछे छोड़ा। दादरा एवं नगर हवेली की रेखा पांडे फस्र्ट और गुजरात की आयुषी ढोलकिया सेकंड रनरअप रहीं। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने तीनों को गुलदस्ता देकर और पिछले साल की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने निकिता को मिस इंडिया का ताज पहनाकर सम्मानित किया। -पढ़े पेज १० भी….

60 वीं वर्षगांठ में नए मुकुटों का अनावरण

ग्रैंड फिनाले की शुरुआत टॉप-30 स्टेस विनर्स के परिचय और फैशन सीक्वेंस के साथ हुई। इन सुंदरियों ने डिजाइनर निकिता म्हसालकर का कलेक्शन पहना। यह फेमिना मिस इंडिया की ६०वीं वर्षगांठ थी, लिहाजा तीन नए मुकुटों का अनावरण भी किया गया। ६०वीं सालगिरह पर विशेष गीत राइज ऑफ क्वीन भी लॉन्च किया गया। संगीता बिजलानी और नेहा धूपिया की प्रस्तुति ने फिनाले में चार चांद लगा दिए। शीर्ष 15 में पहुंचीं प्रतिभागियों ने सवालों की अंतिम परीक्षा का सामना किया और इसमें उज्जैन के अरविंद नगर की रहने वाली निकिता पोरवाल ने बाजी मार ली।

इन्हें भी सम्मान

1-एंजेलिया मार्विन मिस इंडिया नार्थ ईस्ट

2- सिफ्तीसिंह सारंग मिस इंडिया नार्थ

3-मालिना मिस इंडिया साउथ

4- रिया नंदिनी मिस इंडिया ईस्ट

5- आर्शिया राशिद, मिस इंडिया वेस्ट

Share This Article