गरोठ ब्रिज उतर रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, लौट रहा था घर

उज्जैन। रविवार रात गरोठ ब्रिज उतरते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चंदेसरी के प्रेमनगर कर रहने वाला अनिल पिता भंवरलाल सुनेरिया दोस्त ईश्वर को घर छोडऩे जैथल गया था। गरोठ हाईवे से लौटते समय पंवासा स्थित ब्रिज उतरते अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि अनिल एमपीईबी में ठेकेदारी में काम करता था। उसके 3 बच्चे हैं।
Advertisement
Advertisement









