Advertisement

आज का राशिफल ( 18 जनवरी 2025 )

मेष  -उमंग उत्साह से कार्य करेंगे. मित्रों की मदद से जीत का प्रतिशत संवार पर बना रहेगा. प्रेम और स्नेह के प्रसंग सफल होंगे. मन के मामले पक्ष में बनेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. मैत्री भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता और साहस से आगे बढ़ेंगे. प्रतियोगिता में तेज बने रहेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृषभ- स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर कार्य करें. अतिसंवेदनशीलता एवं बड़बोलेपेन से बचें. निजी मामलों में अनुभवियों बात ध्यान से सुनें. भावावेश में आने से बचेंगे. धैर्य और विश्वास दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता आएगी. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें. पारिवारिक मामलों में रुचि रहेगी. अकारण हस्तक्षेप से बचें. जानकारी साझा करने में सजग रहें. परिजनों से सुलह सामंजस्य बनाए रखें. संकोच बना रहेगा.

मिथुन – कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों को आलस्य न दिखाएं. तेजी की सोच रखें. साख सम्मान बनाए रखेंगे. पेशेवरों और बंधु बांधवों से सीख सलाह रखेंगे. करीबियों के साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा. जिम्मेदारों से भेंट मुलाकात होगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाएंगे. यात्रा एवं व्यापार में सफल होंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.

Advertisement

कर्क -बड़प्पन की भावना बनाए रखेंगे. पारिवारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन होगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान पर जोर देंगे. सभी का समर्थन बना रहेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. सबके हित की भावना रहेगी. उत्सव की रूपरेखा बनेगी. सुखद वातावरण रहेगा. सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. कुल कुटुम्बियों से सलाह रखेंगे.

सिंह –नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. विभिन्न प्रयासों में गति आएगी. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझीदारी के कार्य बनेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. साहस और पराक्रम से जगह बनाएंगे. रचनात्मकता बढ़ेगी. कार्य विस्तार को बल मिलेगा. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सहजता सामंजस्य रखेंगे. नवाचार में रुचि दिखाएंगे.

Advertisement

कन्या –महत्वपूर्ण कार्यों को अनदेखा करें. इन्हें समय पर पूरा करने की सोच रखें. समय मिरित प्रभाव का है. अनजानों से दूर रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में निरंतरता लाएंगे. पेशेवर कार्यों को गति देंगे. निवेश व विस्तार के कार्यों से जुड़ेंगे. विभिन्न मामलों में सजगता रखें. न्यायिक मामले उभरने की आशंका है. धैर्य दिखाएं. नीति नियम का पालन रखें. व्यवस्था और अनुशासन अपनाएं. कामकाजी संबंधों में मजबूती आएगी. धूर्त लोगों से सतर्क रहें. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

तुला – एक से अधिक लाभ के स्त्रोत निर्मित हो सकते हैं. व्यवसायिक गतिविधियों में प्रभाव बनाए रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से भेंट का लाभ उठाएंगे. प्रबंधन संवारने में सफल होंगे. पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे.

वृश्चिक- अन्य लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. वरिष्ठों के सहयोग निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सभी मोर्चां पर श्रेष्ठता बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी. समय सुधार की ओर बना हुआ है. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि रहेगी. तेजी से काम लेंगे.

धनु –समय सुधार पर बना रहेगा. भाग्य बल से चहुंओर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लाभ औसत से अच्छा बनेगा. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता असहजता दूर होगी. गुरुजनों और परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में उत्साह दिखाएंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. मितभाषी बने रहेंगे. बड़ों की सुनेंगे. सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. स्थितियां सुखद होंगी. नियम व व्यवस्था से चलेंगे.

मकर -आवश्यक कार्यों को वक्त पर पूरा करें. दिन की शुरूआत साधारण बनी रहेगी. मामले लंबित रखने से बचें. भावावेश में प्रतिक्रिया न दें. अपरिचितों से दूरी रखें. अफवाह से प्रभावित न हों. जल्दबाजी में कार्य व्यापार एवं समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. कामकाज में रुटीन संवारेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को नियमित रखेंगे. परिजनों की सीख सलाह से सफलता मिलेगी. बड़ों की बात सुनेंगे. स्वास्थ्य से समझौता न करें.

कुंभ- एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने वाला समय है. साझेदारी के प्रयास बल पाएंगे. साहस और संपर्क बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता और सामंजस्यता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाएंगे. शुभता बढ़त पर रहेगी. सहकारिता बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. श्रमशीलता बनाए रखेंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. दाम्पत्य में मिठास रहेगी.

मीन  –कर्मठता और सेवाभावना को बल मिलेगा. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में नहीं आएं. नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा. परिश्रम व लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. भ्रम बहकावे में आने से बचें. निवेश पर नियंत्रण रखें. दैनिक रुटीन संवारें. बड़ों की सीखों और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करें.

Related Articles

Write a review