Advertisement

राहुल द्रविड़ की कार का एक्सीडेंट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की कार को एक लोडिंग ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना बेंगलुरु में मंगलवार (4 फरवरी) की शाम करीब 6:30 बजे की है। यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के वक्त द्रविड़ खुद अपनी कार चला रहे थे या नहीं। घटना के बाद द्रविड़ को ड्राइवर के साथ बहस करते देखा गया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय कोच बेंगलुरु के इंडियन एक्सप्रेस जंक्शन से हाई ग्राउंड्स की ओर जा रहे थे, तभी कनिंघम रोड में उनकी कार ट्रैफिक में फंस गई और इस दौरान ऑटो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद द्रविड़ ने ऑटो चालक का फोन और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें