Advertisement

सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा, अब हर माह ₹1.24 लाख मिलेंगे

सोमवार को केंद्र सरकार ने सांसदों को बड़ी खुशखबरी दी अब सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा किया गया है अब इसके चलते मौजूदा सांसदों को 1.24 लाख रुपए प्रति माह वेतन के रूप में मिलेगा। इससे पहले उन्हें 1 लाख प्रति माह वेतन दिया जाता था।

Advertisement

केंद्र सरकार ने यह बढ़ोतरी कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स यानी लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के चलते की है बड़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल 2023 से लागू की जाएगी इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा डेली अलाउंस और पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

अब डेली अलाउंस ₹2000 की जगह ढाई हजार रुपए कर दिया गया है। वही पूर्व सांसदों की पेंशन ₹25000 प्रति महीने से बढ़ा दी गई है । अब उन्हें 31000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। जो सांसद 5 साल से ज्यादा समय तक सांसद हैं। अब उन सदस्यों को हर साल जो एक्स्ट्रा पेंशन मिलती थी उसे ₹2000 प्रति माह से बड़ा कर ढाई हजार रुपए प्रति माह कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने संसद सदस्यों और पूर्व सांसदों के वेतन दैनिक भत्ते पेंशन और अतिरिक्त पेंशन में आधिकारिक वृद्धि की। दरअसल यह बदलाव संसद सदस्यों के वेतन भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में जारी किया गया है। इसके अलावा यह आयकर अधिनियम 1961 में उल्लेखित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक पर भी आधारित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें