KGF के स्टार एक्टर यश के किए बाबा महाकाल के दर्शन , भस्म आरती में शामिल हुए

दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपर स्टार KGF फिल्म से रातों रात प्रसिद्ध हुए फिल्म एक्टर यश सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कुछ कुछ मित्र भी रहे। यश ने मंदिर में धोती और सोला पहनकर पहुंचे थे। मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर यश करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल के आरती में रमे हुए दिखाई दिखाई दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
यश सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थे। वे पूरे समय महाकाल की भक्ति में लीन रहे। भगवान की आरती के पश्चात यश ने मंदिर की देहरी से दर्शन किए। इस दौरान आकाश पुजारी द्वारा पूजन-पाठ कर जल अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यश ने कहा बहुत खुशी हुई जिस तरह से अच्छे से दर्शन हुए भक्त को जो चाहिए सब मदिर में मिल रहा है। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे।









