Advertisement

कठुआ में दिखाई दिए चार संदिग्ध, पुलिस और सुरक्ष बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इस बात की जानकारी कुछ महिलाओं ने दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कठुआ पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह अभियान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक भाग है।

सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है और कई जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले में आतंकवादियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई अभियान चलाए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review