इंदौर: सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं

इंदौर के सांदीपनी मॉडल स्कूल, कछालिया सांवेर की प्रिंसिपल मनीषा पहाड़िया को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने दो शिक्षकों से स्थायी नियुक्ति की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेजने के बदले 2 हजार रुपये मांगे थे।

Advertisement
शिकायतकर्ता शिक्षक आशीष मारू ने बताया कि उनका और उनके सहयोगी महेश गोयल का प्रोबेशन पीरियड पूरा हो चुका था। प्रिंसिपल ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए दोनों से एक-एक हजार रुपये की मांग की और रकम लिफाफे में देने के लिए कहा।
जैसे ही लिफाफा प्रिंसिपल ने अपने बैग में रखा, लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement









