पितरों के नाराज होने के कुछ संकेत और पितृदोष मुक्ति के विशेष उपाय

भगवान के समान ही पितरों का स्थान भी माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि अगर आपके पितर नाराज होते हैं, तो आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर पाते। आपके काम बनते-बनते बिगडऩे लगते हैं। आप अगर पितृदोष से पीडि़त हैं, तो आप कुछ संकेतों से इस बात को जान सकते हैं और कुछ विशेष उपायों से उन्हें मना भी सकते हैं। आइए, जानते हैं पितरों के नाराज होने के कुछ संकेत और पितृदोष मुक्ति के विशेष उपाय।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घर में पीपल का पौधा
घर में पीपल के पौधे का उगना भी पितृदोष की एक निशानी है। कभी-कभी घर की दरारों, छत पर पड़े टूटे-फूटे गमलों या फिर घर के आंगन में पीपल का पौधा अपने आप उग आता है। घर में पीपल के पौधे का उग आना शुभ नहीं माना जाता।
..तो वंश आगे बढ़ाता रहेगा
पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर पितृदोष लगा होता है, तो बहुत चाहने और कोशिशों के बाद भी उसका वंश आगे नहीं बढ़ पाता है। इसका अर्थ यह है कि संतान उत्पत्ति में बहुत-सी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
बिजनेस में संकट
हर व्यक्ति कामयाबी पाने के लिए मेहनत करता है लेकिन मेहनत करने के बावजूद जब आपको तरक्की न मिले या फिर आपके काम में बार-बार बाधाएं आने लगे, तो यह भी पितृदोष का एक संकेत माना जाता है। आपको पितरों को शांत करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।
घर के मांगलिक कार्यों में बाधा आना?
आपके घर में अगर कोई मांगलिक कार्य करने की तैयारी के बीच कोई बाधा बार-बार खड़ी हो जाती है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके पितर आपसे खुश नहीं है और किसी न किसी कारण से वे आपसे नाराज हैं। ऐसे में पितरों को शांत करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।
घर में दुर्घटनाएं
हर व्यक्ति के जीवन में छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन जब आपके घर में कुछ दिनों में ही एक के बाद एक दुर्घटनाएं बढ़ती रहती है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि इसका कारण पितृदोष हो हो सकता है। ऐसे में इस संकेत को समझकर आपको कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
पितृपक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय
पितरों को मनाने के लिए आपको पितृ पक्ष में उनका तर्पण, पिंडदान, और श्राद्ध कर्म जरूर करना चाहिए। इससे पितरों की नाराजगी से मुक्ति मिलती है।
पितरों की शांति के लिए उनके नाम का भोजन, जल जरूर निकालें। भोजन अलग से निकालकर पितरों का आह्वान करके उन्हें चढ़ा दें।
पितरों की तस्वीरों का रख-रखाव भी आपको अच्छी तरह से करना चाहिए। पितृ पक्ष ही नहीं बल्कि रोजाना आपको पितरों की तस्वीर को साफ करके इस पर फूल माला चढ़ानी चाहिए।
पितृ पक्ष में पितरों के नाम का दीया जरूर निकालना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर धरती पर आते हैं, इसलिए दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का दीया जरूर निकालना चाहिए।
पूजा-हवन या मांगलिक कार्यों में भगवान के साथ पितरों की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। इससे पितृदोष शांत होता है।
पितरों को शांत करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा दान जरूर करना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि दान-पुण्य से भी पितृदोष से मुक्ति मिलती है।









