Advertisement

रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है. इस मैसेज में उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. एक्टर को ये धमकी एक वाट्सएप वॉइस नोट के जरिए मिली, जिसके बाद एक्टर ने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है.

 

Advertisement

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.कुछ समय पहले ही फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था. फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

वहीं अब सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज आया है. हालांकि, उन्हें धमकी किसने दी है, अभी इसका पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन फिल्म स्टार्स को लगातार ऐसे धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें