Advertisement

शिप्रा नदी पर दो ब्रिज बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी, निगम से नहीं मिले 22 करोड़

अगले हफ्ते तक पीडब्ल्यूडी के खाते में पैसा आने की संभावना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शिप्रा नदी पर दो फोरलेन ब्रिज बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है, लेकिन नगर निगम से करीब 22 करोड़ रुपए की राशि अब तक हैंडओवर नहीं हो सकी है। अगले हफ्ते तक निगम से पैसा पीडब्ल्यूडी ब्रिज को मिलने की संभावना है।

 

गऊघाट से सांवराखेड़ी को जोडऩे के लिए 200 मीटर लंबा फोरलेन ब्रिज बनाने की योजना है। साथ ही त्रिवेणी हिल्स को सिकंदर गांव से जोडऩे के लिए भी फोरलेन ब्रिज बनाया जाएगा। दोनों के लिए संशोधित योजना के तहत 13 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की प्रशासकीय स्वीकृति के चक्कर में ये ब्रिज अटके हुए थे। स्वीकृति मिलने के साथ ही पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने ठेकेदार कंपनी को अब वर्क ऑर्डर तो जारी कर दिया है, लेकिन निगम के खजाने में जमा 22 करोड़ की राशि अब तक नगर निगम द्वारा हैंडओवर नहीं की जा सकी है। राशि ट्रांसफर का मामला अब प्रशासन के पास पहुंच गया है। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने यह राशि जल ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

राशि ट्रांसफर करने में निगम सुस्त
पहले ये दोनों प्रोजक्ट सरकार ने नगर निगम को सौंपे थे और निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए भी निगम को दे दिए थे। बाद में ये प्रोजक्ट निगम से लेकर पीडब्ल्यूडी ब्रिज को सौंप दिए। इस कारण यह राशि अब तक निगम के पास ही है। अतिरिक्त प्रशासकीय स्वीकृति के इंतजार में निगम यह राशि ट्रांसफर नहीं कर पा रहा था। दिसंबर अंत में यह प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई लेकिन निगम पिछले 15 दिनों में यह राशि हैंडओवर नहीं कर सका।

Advertisement

Related Articles