घर में रखी इन 3 चीजों से बढ़ता है वास्तु दोष

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन से जुड़े कई नियमों का जिक्र है। इनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर बनवाते समय हमेशा वास्तु के सभी नियमों का ध्यान रखा जाता है। लेकिन बाद में इन्हें नजरअंदाज कर देने से समस्याएं उत्पन्न होने लगती है

कई बार घर में अचानक से धन की कमी होने लगती है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद 3 चीजें व्यक्ति की आर्थिक तंगी का कारण बनती है। यदि इन्हें सही समय पर घर से न निकाला जाए, तो यह समस्याओं के स्तर को बढ़ा देती हैं
अंधेरे में पीतल के बर्तन
हिंदू धर्म में पीतल के बर्तन का खास महत्व है। पूजा में इसका उपयोग बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, कई बार उनका उपयोग न करने के कारण इन्हें रसोई घर में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार पीतल के बर्तनों को अंधेरे में रखने से इसमें शनि का वास हो जाता है। बता दें शनि के दुष्प्रभाव से जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए आज ही घर से इसे निकाल दें।
जंग लगी चीजें
कई बार घर की छत पर कूड़ा जमा रहता है। वास्तु में इसे दोष का कारण माना जाता है। इन्हीं में कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जो जंग लगी होती है। इनके घर में होने से कलेश और परेशानियां बढ़ती हैं। यही नहीं यदि घर में पुराना लोहे का सामान पड़ा है और उसपर जंग लगा है, तो उन्हें आज ही घर से बाहर कर दें।
आज ही निकाल दें बंद घड़ी
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार में नकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही तनाव का स्तर भी बढ़ता है। माना जाता है कि व्यक्ति की हाथ में यदि बंद घड़ी हो तो इससे बुरा समय शुरू हो जाता है। इसलिए या तो इसे ठीक करा ले या घर से बाहर निकाल दें।









