Advertisement

रिटायरमेंट की बात पहले मैंने की थी, लिया अरिजीतसिंह ने : प्रीतम

विक्रमोत्सव में प्रस्तुति देने आए ख्यात संगीतकार की मीडियाकर्मियों से चर्चा, बोले अरिजीत ने फिल्म के लिए गायकी छोड़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हिट गाना धुन और शब्द से नहीं सिचुएशन से बनता है

उज्जैन। धूम, जब वी मैट, लाइफ इन मेट्रो, ये जवानी है दीवानी और बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने गायक अरिजीतसिंह के रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक मल्टी टैलेंटेड अरिजीतसिंह फिल्म करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने फिलहाल गायकी छोड़ी है। प्रीतम रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। पेश है उनसे पूछे सवाल और उनके जवाब।

Advertisement

Q-आपका एक हिट गाना कैसे जन्म लेता है, धुन से शब्द से या मूड से?

एक हिट गाना पैदा होने की अलग-अलग प्रोसेस होती है। धुन भी होती है, शब्द भी होते हैं, लेकिन हिट गाना सिचुएशन से बनता है। नार्मली मेरा भी हिट गाना फिल्म की सिचुएशन से बनता है।

Advertisement

Q-अब दौर रीमिक्स और ट्रेडिंग बीट्स का है, क्या इसका असर संगीत की मौलिकता पर पड़ेगा?
रीमिक्स और ट्रेडिंग बीट्स का असर आता-जाता रहेगा। बेसिक अच्छे गाने हमेशा रहेंगे। उन पर इनका असर नहीं होगा।

Q-आॢटफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का असर संगीत की मौलिकता पर होगा?

 मैं अभी प्रैक्टिस करने जा रहा हूं। यह इंटरव्यू बहुत लंबा हो जाएगा।

Q-विक्रमोत्सव के लिए क्या तैयारी की है?

विक्रमोत्सव के लिए शिवोऽहम् की विशेष प्रस्तुति तैयार की है। दस से ज्यादा कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे। इसके लिए काफी रिहर्सल की है।

Q-गायक अरिजीतसिंह के रिटायरमेंट का असर आपके करियर पर होगा क्या?
अरिजीत मल्टी टैलेंटेंड हैं। वह फिल्म करना चाहता था। हम साथ बैठे थे। मैंने अपने रिटायरमेंट की बात की थी लेकिन उसने पहले ले लिया।

Q-पुराने दौर का गीत-संगीत आज भी जिंदा है, जबकि आज के गीत चंद दिनों में गायब हो जाते हैं ऐसा क्यों?
संगीत का ट्रेंड हर दौर में आने-जाने का रहा है। बिल्कुल ऐसे ही जैसे अभी हमें पुराने गीत अच्छे लग रहे हैं, हम जब 2040- 2050 में होंगे तो मौजूदा दौर के गीत हमें अच्छे लगेंगे। बिल्कुल वैसे ही जैसे हमें 70-80 के दशक के गीत आज अच्छे लगते हैं। दरअसल हम लोगों को नॉस्टेल्जिया (अतीत की सुखद स्मृति) में जीने की आदत है। यह हमें अच्छा लगता है।

Q- क्या आप उज्जैन में पहली बार आए हैं?
उज्जैन मैं आता रहता हूं। इंदौर जब भी आता हूं तो उज्जैन आता ही हूं। यह पहली बार है जब मैंने उज्जैन में स्टे भी किया है। उज्जैन अच्छा शहर है।

Q- धूम-2 का टाइटल सॉन्ग कैसे तैयार किया?
धूम-2 का टाइटल सॉन्ग तैयार करने के लिए कई ड्रम और बड़ी कैन सेट पर मंगवाई। ड्रम-कैन को स्टिक से बजाया।

Related Articles

Write a review