Popup Image
Advertisement

रॉयल मेडिकल में चोरी की बाफना नमकीन पर प्रयास

उज्जैन। महाशिवरात्रि की रात चोरों ने सतीगेट और कंठाल चौराहे पर वारदात को अंजाम दिया है। चोर सबसे पहले सोमवार तड़के करीब 4 बजे सती दरवाजा स्थित बाफना नमकीन के ताले तोड़कर अंदर घुसे। यहां अंदर कुछ कर्मचारी सोते हैं, जो इस दौरान जाग गए। उन्हें देख चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने कुछ ही दूर कंठाल चौराहे पर स्थित रॉयल मेडिकल को निशाना बनाया।

Advertisement

मेडिकल स्टोर संचालक हरीश आसवानी ने बताया कि चोर यहां से ताला तोड़कर गल्ले में रखे 20 हजार से अधिक रुपए ले उड़े। सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो सूचना दी। आग लगने की संभावना के चलते शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर जाते हैं इसलिए वह बंद थे। इधर, कोतवाली टीआई डीबीएस चौहान ने ऐसी कोई जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा पुलिस को घटना की सूचना सुबह 11 बजे तक नहीं मिली है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें