Advertisement

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में 5 युवकों की मौत

सागर। सागर जिले में बुधवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे 4 घंटे के अंतराल में हुए हैं। पहला हादसा बंडा रोड पर सौरई फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा रात करीब 12 बजे खेल परिसर के पास हुआ, जहां पीलीकोठी घाटी से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की जान चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर फरार डंपर की तलाश शुरू कर दी है। सागर के बंडा रोड पर स्थित ग्राम सौरई में फैक्ट्री के पास हाईवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक (रूक्क 1र्5 ंक्क 0832) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीन युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा बनाकर एंबुलेंस की मदद से बंडा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पहुंचाया है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान प्रयांशु रैकवार, हर्ष रैकवार और तुलसीराम राय के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review