ग्वालियर में युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक मामला सामने आया हैं, जहां प्यार, भरोसा और शादी के वादे की आड़ में एक युवती के साथ धोखा, शोषण और धमकी का खेल खेला गया। ये दर्द भरी कहानी है एक 24 साल की युवती की जो अपना बेहतर भविष्य के सपनों के साथ पिछोर से ग्वालियर पढ़ाई करने एक साल पहली आई थी। 9 मई 2024 में एक रिश्ते के सिलसिले में मुलाकात हुई थी, जहां ग्वालियर के रेलवे स्टेशन एक निजी माल के सामने कल्लन जाटव और उसके साथ दो अन्य दोस्तों के साथ युवती को देखने पहुंचा। लेकिन युवती ने उसे पसंद नहीं किया।
उसी मुलाकात में शामिल कल्लन जाटव के साथ आया दूसरा युवक कुलभूषण राहुल पुत्र लखन लाल राहुल निवासी बुंदेलाजी का मंदिर के पास सिकंदरपुर भांडेर जिला दतिया हाल निवासी नाका चंद्रबनी गली नंबर 1 प्रदीप गौतम की किराए के मकान ने कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर कॉल लाकर संपर्क में आया फोन कॉल्स, मुलाकातें और फिर प्यार का इजहार किया। उसने कहा—मुझे तुम्हारी गरीबी से कोई फर्क नहीं पड़त और मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
इसके बाद धीरे-धीरे भरोसा गहराता गया और 20 में 2024 की दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेमी कुलभूषण राहुल ने नाका चंद्रबनी इलाके में किराए के कमरे पर बुलाया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद शुरू हुआ एक साल तक चलने वाला शोषण का सिलसिला हर बार शादी का वादा हर बार नया बहाना और हर बार भरोसे का कत्ल किया गया। आरोपी कुलभूषण कहता रहा मैं एमपीएससी की तैयारी कर रहा हूंज् एग्जाम के बाद शादी करूंगा लेकिन उसका झूठ तब सामने आया जब युवती को पता चला कि आरोपी ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। जब युवती ने विरोध किया और शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और यहां तक कह दिया अगर उसने दोबारा शादी के लिए कहा तो वह उसे जान से मार देगा।









