Women’s T20 World Cup : विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आगामी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की 11 खिलाड़ियों को इस टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है। साथ ही पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है, जिससे टीम में नई ऊर्जा देखने को मिली है।
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। टीम को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।









