Advertisement

श्रीनाथजी की हवेली में पुरुषोत्तम मास महोत्सव, 30 दिनों तक सजेंगी झांकियां

प्रतिदिन होगी ठाकुरजी की होगी विशेष आराधना, राग-भोग और शृंगार आधारित होंगे भव्य मनोरथ

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ढाबा रोड स्थित श्रीनाथजी की हवेली में 17 मई से 15 जून तक 30 दिवसीय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार, इस दौरान रोजाना प्रात: और संध्याकाल में ठाकुरजी के विविध अलौकिक मनोरथ सजाए जाएंगे। श्री महाप्रभुजी बैठक के ट्रस्टी वि_ल नागर ने बताया कि सूर्य और चंद्रमा के कालचक्र में अंतर के कारण हर ढाई से तीन वर्ष में आने वाले अधिक मास को स्वयं प्रभु ने अंगीकार किया है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। यद्यपि इस मास में सांसारिक मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, परंतु पुष्टिमार्ग में यह समय प्रभु की विशेष सेवा और लाड-लड़ाने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

वर्षभर के उत्सवों की दिखेगी झलक

Advertisement

श्रीमद् वल्लभाचार्य जी की कृपा से इस एक माह में ही पूरे वर्ष के प्रमुख उत्सवों का आनंद लिया जा सकेगा। हवेली में राग, भोग और शृंगार के माध्यम से ठाकुरजी के विभिन्न स्वरूपों को धराया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, 17 मई को संवत्सर फूल बंगला से महोत्सव का शुभारंभ होगा।

प्रमुख मनोरथों की तिथिवार रूपरेखा

Advertisement

महोत्सव के दौरान काँच का बंगला, रमणरेती, रथयात्रा, दानघाटी, सांझी उत्सव, शरद उत्सव और चंदन चोली जैसे प्रमुख मनोरथ होंगे। विशेष रूप से 3 से 5 जून तक नौका विहार और 11 जून को चवरी के मनोरथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव का समापन 15 जून को विशेष अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के साथ होगा।

कार्यक्रम एक नजर में

17 मई: संवत्सर फूल बंगला एवं फूल शृंगार (प्रारंभ)

19 मई: काँच का बंगला एवं काँच का हिंडोला

28 मई- राजभोग में छाकलीला

3 से 6 जून- नौका विहार एवं यमुनाजी पर फूल मंडली

11 जून- चवरी मनोरथ

15 जून- अन्नकूट और गोवर्धन पूजा (समापन)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें