Popup Image
Advertisement

बस एक चीज मिलाते ही बादाम तेल देगा कांच जैसी चमकदार त्वचा

चमकती और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें चेहरे पर लगाते हैं लेकिन रासायनिक सीरम और बाजारू क्रीम लगाने के बाद भी मनचाहा निखार नहीं मिलता। असल में बाजार में मिलने वाली ज्यादातर क्रीम में ऐसे रसायन होते हैं जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप घर पर ही प्राकृतिक चीजों से अपनी क्रीम खुद तैयार करें। यह क्रीम न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि चेहरे पर असली चमक भी लाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम वक्त लगता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Advertisement

बादाम के तेल से बनाएं घर पर क्रीम

बादाम के तेल से घर पर एक बेहतरीन क्रीम तैयार की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले बाजार से कोल्ड प्रेस बादाम का तेल खरीद लें। एक कटोरी में चार चम्मच बादाम का तेल निकालें और उसमें उतना ही यानी चार चम्मच एलोवेरा जेल अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद दो विटामिन ई के कैप्सूल तोड़कर उनका तेल इस मिश्रण में डाल दें। अब तीनों चीजों को एक साथ अच्छी तरह फेंटते रहें। थोड़ी देर में ही तेल और जेल आपस में मिलकर एक सफेद मुलायम क्रीम का रूप ले लेंगे।

बादाम की क्रीम को ऐसे लगाएं चेहरे पर

तैयार होने के बाद इस क्रीम को एक साफ कांच की शीशी या ढक्कन वाले डिब्बे में भरकर रख लें। हर रात सोने से पहले इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में मालिश करें। इसके बाद सो जाएं और सुबह उठकर चेहरा सादे पानी से धो लें। वैसे तो इस क्रीम को दिन में भी लगाया जा सकता है लेकिन रात को लगाने से इसका असर कहीं ज्यादा होता है क्योंकि रात में त्वचा खुद को ठीक करती है। बादाम का तेल और विटामिन ई मिलकर चेहरे पर उम्र के निशानों को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखते हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें