Popup Image
Advertisement

Twisha Murder Case: फरार पति समर्थ सिंह जबलपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्थ ने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

Advertisement

हालांकि, शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान उसने अपनी याचिका वापस ले ली, जिसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटारा हिल्स थाना प्रभारी या जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।पुलिस ने ब्रीफिंग में कहा कि समर्थ को शरण देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इतने दिन समर्थ कहां रुका था, इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आगे बताया कि आज तीन नोटिस भेजने के बाद भी गिरीबाला अब भी पेश नहीं हुई हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद समर्थ सिंह शाम को सरेंडर करने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, लेकिन अदालत ने उसका समर्पण स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट परिसर के ही एक कमरे में छुप गया।

Advertisement

समर्थ के कोर्ट में होने की भनक लगते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। जबलपुर पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को भोपाल पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद टीम उसे देर रात भोपाल ले आई।

एसआईटी (SIT) प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि आरोपी समर्थ सिंह को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शनिवार दोपहर उसे अदालत के समक्ष पेश करेगी और मामले की गहन पूछताछ के लिए उसकी 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें