Advertisement

रामानुजकोट-दानीगेट और महाकाल चौराहा ढाबारोड चौड़ीकरण के टेंडर जारी, 11 लास्ट डेट

सावन-भादौ के बाद शुरू होगा काम

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रोड चौड़ीकरण के क्रम में नगरनिगम ने सोमवार को रामानुजकोट-दानीगेट और महाकाल चौराहा-ढाबारोड के लिए टेंडर जारी कर दिए। इन कामों को पूरा करने की अवधि वर्कआर्डर जारी होने से एक साल की रखी गई है। टेंडर भरने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है। सावन भादौ काम शुरू होगा।

बेहतरीन सिंहस्थ करने और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक शहर में रोड चौड़ीकरण के काम चल रहे हैं। पुराने शहर में तो करीब-करीब सारे ही रोड चौड़ीकरण के दायरे में आ गए हैं। कोयला फाटक-छत्रीचौक, गाड़ीअड्डा-बड़ापुल, तेलीवाड़ा-छोटी पुलिया, रविशंकरनगर-लालपुल के बाद अब रामानुजकोट-दानीगेट और महाकाल चौराहा-ढाबारोड को चौड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह दोनों सड़क सिंहस्थ के साथ महाकाल सवारी की दृष्टि से भी खास है। इन पर दिन के समय भारी ट्रैफिक रहता है। खासकर महाकाल चौराहा-ढाबा रोड पर तो पैर रखने की जगह भी नहीं होती। पर्व-त्योहार में यहां ट्रैफिक जाम स्थायी समस्या बन जाता है। अतिक्रमण हटते ही रात में यह सड़क काफी चौड़ी हो जाती है। अब इसे और चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

हालांकि , प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र होने से व्यापारी चौड़ीकरण पर पूरी तरह सहमत नहीं हैं,वह चाहते हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कर और अतिक्रमण हटाकर भी इसे व्यवस्थित किया जा सकता है। इसी तरह रामानुजकोट-दानीगेट सड़क पर भी दिनभर जाम की स्थिति रहती है। नदी की तरफ जाने का यह मेन रास्ता है। पर्व-त्योहार और स्नान वाले दिन तो यहां से गुजरना मुश्किल होता है। नगरनिगम ने महाकाल चौराहा-ढाबारोड के लिए 13.55 करोड़ का बजट रखा है, जबकि रामानुज कोट- दानीगेट के लिए यह राशि 10.02 करोड़ रुपए है। ११ जून तक टेंडर भरे जा सकेंगे और वर्क आर्डर मिलने के बाद एक साल में काम पूरा करके देना होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें