Advertisement

संभाग में चलेगी सीएम सुगम बस सर्विस, उज्जैन के 120 मार्ग पर दौड़ेंगी 371 बसें

उज्जैन में पीएमश्री योजना के तहत आएंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन का काम जारी, टिकिटिंग का टेंडर लगा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। करीब 21 साल बाद संभाग की सडक़ों पर सरकारी बसें दौडऩे की तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 1अगस्त से उज्जैन संभाग के भी 120 मार्गों पर 371 बसें दौडऩे लगेंगी। सीएम सुगम बस के नाम से शुरू होने वाली इस सेवा की तैयारियों को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने परखा। परिवहन विभाग के अफसरों के साथ हुई मीटिंग में सबसे पहले इंदौर से बस सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है।

 

Advertisement

दरअसल 2005 में मध्यप्रदेश सडक़ परिवहन निगम को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। प्रदेश और प्रदेश के बाहर सेवा संचालित करने वाले निगम के बंद होने से मध्यप्रदेश में सडक़ परिवहन पूरी तरह निजी क्षेत्र पर निर्भर हो गया था। प्राइवेट ऑपरेटरों की मनमानी, दादागीरी के कारण यात्री परेशान हो रहे थे।अब यात्रियों को ही फायदा पहुंचाने के लिए सीएम सुगम बस सर्विस शुरू की जा रही है। इसके तहत एक राज्य स्तरीय और सात संभाग स्तरीय कंपनियां बनाई गई हैं।

उज्जैन संभाग में बस सेवा का संचालन उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड यूसीटीएसएल) के माध्यम से होगा। यूसीटीएसएल 120 मार्ग पर 371 बसें चलाएगी। यूसीटीएसएल के ईडी संदीप सोनी ने बताया कि कंपनी को पहले चरण में 100 ई-बसें मिलने वाली हैं। यह पीएम बस सर्विस के तहत आएंगी। इन बसों को खड़ा रखने के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। करीब 35 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। अगले चरण में टिकिटिंग का काम होना है।

Advertisement

इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। सोनी के मुताबिक १ अगस्त से सेवा शुरू करने की जानकारी मिली है। कंपनी के तय रूट पर बसें शुरू की जाएंगी। पहले यूसीटीएसएल का दायरा सिर्फ उज्जैन शहर था, अब यह पूरा संंभाग हो गया है। ऐसे में यह तय है कि सिटी के भीतर बस चलाने के साथ, एक से दूसरे जिले और ग्रामीण क्षेत्रों को भी एक दूसरे से जोडऩे के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें