Popup Image
Advertisement

गुरुनानक घाट पर शिप्रा नदी में मिली लाश

शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी महाकाल थाना पुलिस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुनानक घाट पर मंगलवार को सुबह 7 बजे शिप्रा नदी में तैरती युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसडीईआरएफ-होमगार्ड के जवानों और मां शिप्रा तैराक दल के तैराकों ने बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

महाकाल थाने के एएसआई और जांच अधिकारी श्रवण कुमार चौहान ने बताया कि फिलहाल मृतक की उम्र करीब 35 साल है। जहां से लाश मिली वहां से कोई सामान नहीं मिला है जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दो-तीन दिन से यहां घूम रहा था। वह यूपी साइड का रहने वाला है। फिलहाल शव को म्चुर्यरी रूम में रखवाया है और उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवत: नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें