Popup Image
Advertisement

बेटे पर बुरे साये का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से उतरवा लिए युवकों ने गहने

प्रियदर्शिनी चौराहे पर मोबाइल व्यापारी की मां के साथ ठगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बेटे पर बुरे साये का झांसा देकर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से गहने उतरवा लिए। दोनों गहने लेकर फरार हो गए। ठगी की यह वारदात कलश मोबाइल गैलरी के संचालक कपिल जैन की माताजी के साथ सोमवार को हुई।

दरअसल जैन की 71 वर्षीय मां मनोरमा जैन संत से मिलने गई थीं। संत शीतलमुनि जी देवासरोड स्थित मूथा निवास में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 7.57 बजे वह पैदल-पैदल घर लौट रही थीं। प्रियदर्शिनी चौराहे पर उन्हें दो युवक मिले। जींस और शर्ट पहने इन युवकों ने मनोरमा जैन को रोका और अज्ञात आशंका का भय दिखाने लगे। इन्होंने कहा कि आपने सोने की जो अंगूठी और चेन पहन रखी है, इससे आपके बेटों पर घात है। इस वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। इन्हें उतार दीजिए और 51 बार मंत्र का जाप कीजिए। उनके बहकावे में आईं वृद्धा ने अंगूठी और चेन उतारकर युवकों को दे दी और आंख बंद करके जाप करने लगी। जाप खत्म करने के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो युवक नदारद थे। घर पहुंचीं और बेटे को जानकारी दी।

Advertisement

शुभम मांगलिक परिसर से दो चेन चोरी!

इधर शुभम मांगलिक परिसर में चल रही शिवमहापुराण कथा स्थल पर दो महिलाओं के साथ चेन चोरी की वारदात हुई है। हालांकि नानाखेड़ा थाने में इस संबंध में चेन गिरने की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं कथा सुनने आई थीं। इनमें एक काफी क्लब के संचालक की पत्नी हैं और महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहती है, जबकि दूसरी भी इसी कॉलोनी में रहती है। टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि चेन स्नैचिंग की जानकारी नहीं है। चेन गिरने की सूचना है।

Advertisement

माधवनगर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट
मनोरमा जैन निगम कमिश्नर बंगले के सामने वाली लाइन में रहती हैं। वे घर पहुंचीं और बेटे कपिल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे माधवनगर थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें