Popup Image
Advertisement

बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षा देने पहुंचे छात्र कॉलेज आकर पता चला, पेपर ही नहीं छपा!

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जब छात्र कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि विश्वविद्यालय ने संबंधित विषय का पेपर ही नहीं भेजा है।

Advertisement

यह पूरा मामला बीएससी फर्स्ट ईयर में मल्टी डिसीप्लीनरी कोर्स के अंतर्गत आने वाले मृदा संरक्षण (सॉइल कंजर्वेशन) विषय की परीक्षा का है। जिन विद्यार्थियों ने मल्टी डिसीप्लीनरी कोर्स में मृदा संरक्षण विषय का चयन किया था, विश्वविद्यालय ने बकायदा उनके प्रवेश पत्र जारी किए थे। जिसके अनुसार, बीएससी फस्र्ट ईयर के सभी मल्टी डिसीप्लीनरी कोर्स की परीक्षा 6 जून, शनिवार को दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में तय की गई थी।

कॉलेज में नहीं मिला पेपर सेट

Advertisement

तय समय के अनुसार, शनिवार को छात्र देवास रोड स्थित माधव साइंस कॉलेज परीक्षा देने पहुंच गए। जब कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कराने के लिए पेपर के सेट चेक किए, तो उनके होश उड़ गए। सूची में मृदा संरक्षण विषय का पेपर ही गायब था। जब कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में सीधे विश्वविद्यालय से संपर्क साधा, तो पता चला कि बीएससी फस्र्ट ईयर के एमडीसी के तहत मृदा संरक्षण विषय का पेपर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयार ही नहीं किया गया था। इसके बाद परीक्षार्थियों को लौटा दिया गया। विश्वविद्यालय ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि यह छूटी हुई परीक्षा अब किस तारीख को आयोजित की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें