Popup Image
Advertisement

नागपुर का ड्रग्स तस्कर करता था हवाले का भी कारोबार, मर्सिडीज जब्त, गुजराती साथी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गरोठ ब्रिज के पास एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया नागपुर का हिस्ट्रीशीटर पंकज चरड़े तस्करी का रुपया हवाला में लगाता था। इस राशि से उसने मर्सिडीज कार भी खरीदी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और उसके गुजराती साथी को भी हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

दरअसल, 9 जून को चिमनगंज पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गरोठ ब्रिज के पास कार क्रमांक एमएच 31 एफआर 2515 को रोका था। इसे नागपुर का हिस्ट्रीशीटर पंकज चरड़े ड्राइव कर रहा था, जबकि पीछे की सीट पर उसका साथी बिहार निवासी अमित तिवारी बैठा था। संदिग्ध हालत देख कार की तलाशी लेने पर 1.05 किलोग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी गई थी। आरोपी यह ड्रग्स सीतामऊ के करणसिंह से लाया था। इसे वह नागपुर में खपाने वाला था।

पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी तस्करी से कमाए रुपए को हवाला में लगाता था। उसके इस काम में गुजरात के मेहसाणा जिले की विजापुर तहसील के कुक्कड़वाड़ा का रहने वाला सचिन पटेल पिता अंबालाल पटेल भी मदद करता था। ३६ साल का सचिन पटेल हवाला कारोबारी है और वह विदेशों तक में हवाला करता है।

Advertisement

मर्सिडीज में घूमता था
पंकज को महंगे वाहन रखने का शौक था। उसने तस्करी के रुपयों से मर्सिडीज भी खरीदी थी। एमएच 02 ईके 1611 नंबर की सफेद मर्सिडीज भी पुलिस ने जब्त कर ली है। एसपी ने बताया कि सचिन और पंकज से और पूछताछ की जा रही है। इनके बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी सीतामऊ का करणसिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़ में आने के बाद कुछ और खुलासे होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें