Advertisement

महाकाल दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्मार्ती में शामिल हुए

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्मार्ती में शामिल हुए। युजवेंद्र चहल तड़के करीब 3 बजे मंदिर परिसर पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन किए। करीब दो घंटे तक चली भस्मार्ती के संपन्न होने के बाद चहल ने नंदी का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया।

 

Advertisement

आरती और दर्शन का सिलसिला पूरा होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने युजवेंद्र चहल का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में चहल ने कहा कि महाकाल के दर्शन के बाद उन्हें जो दिव्य अनुभव मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें