Advertisement

महेश नवमी : कल सुबह माहेश्वरी समाज की ई वाहन रैली, शाम को महेशधाम में लगेगा मेला

उज्जैन। माहेश्वरी समाज महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को ई-वाहन रैली निकालेगा। रैली इस्कॉन मंदिर से सुबह 8 शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंकपात स्थित महेशधाम पहुंचेगी। माहेश्वरी समाज के युवा संगठन के अध्यक्ष प्रखर काकाणी और सचिव आदेश लड्ढा ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि रैली में शामिल लोग ई-वाहनों का उपयोग करें। संयोजक उत्सव चिचानी ने बताया कि ई-वाहन रैली को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। खासकर युवाओं और महिलाओं में। चिचानी ने समाजजन से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।

 

Advertisement

वंशोदय फिल्म का प्रदर्शन: अंकपात स्थित महेश धाम में शाम 7 बजे से महेश मेला भी शुरू होगा। इस मौके पर महेश वंशोत्पित्ति पर आधारित फिल्म माहेश्वरी वंशोदय का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस फिल्म को एआई की मदद से तैयार किया गया है। मेले में तंबोला भी होगा।

23 को निकलेगा चल समारोह

Advertisement

महेश नवमी उत्सव में मंगलवार (२३ जून) को चल समारोह निकलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.30 बजे महेशधाम स्थित बिल्केश्वर महादेव के जलाभिषेक से होगी। शाम 5.30 बजे चल समारोह निकास चौराहा से शुरू होगा। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ महेशधाम पहुंचेगा। दरअसल, चल समारोह की शुरुआत नृसिंह एवं चारभुजानाथ मंदिर से होगी। यहां से समाजजन निकास चौराहा पहुंचेंगे। चल समारोह के लिए ड्रेसकोड रखा गया है। पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं चुनरी पहनकर शामिल होंगी। वरिष्ठजनों को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है।

शाम 7.30 बजे सहभोज होगा। इससे पहले बंपर लकी ड्रॉ भी खोला जाएगा। पहला पुरस्कार 5100, दूसरा 3100 और 21 अन्य उपहार दिए जाएंगे। ड्रॉ चल समारोह के तत्काल बाद खोला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें